" alt="" aria-hidden="true" />
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने प्रदेश के नागरिकों को गुड़ी पड़वा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कामना की है कि शक्ति की आराधना का यह पर्व प्रदेश के नागरिकों को प्रदेश पर मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को परास्त करके विकास तथा खुशहाली की ओर कदम बढ़ाने की शक्ति प्रदान करेगा।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि हमारी संस्कृति में सभी त्योहारों को हर्ष, उत्साह और सद्भाव के साथ मनाने की परंपरा रही है और एक साथ मनाए जाने वाले ये दोनों पर्व हमारी बहुरंगी संस्कृति की झलक दिखाते हैं।
श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि नव संवत्सर हमें पुरानी असफलताओं को भूलकर नई ऊचाईयों को हासिल करने का संदेश देता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने गुड़ी पड़वा पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
प्रदेश अध्यक्ष ने गुड़ी पड़वा पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं